फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोशाला में साफ-सफाई रखने के निर्देश

Sun, 22 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित वृहद गोशाला का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश तिवारी ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई पर असंतोष जताते हुए गोवंश के रख-रखाव व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
सीडीओ शनिवार को दोपहर 12 बजे स्थाई गो आश्रय केंद्र मझौरा पहुंचे और परिसर में लगी गंदगी देख केयर टेकर पर भड़क गए। केयरटेकर व जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए गोवंश के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान केंद्र में कुल 205 गोवंश मौजूद मिले। लगभग 25 क्विंटल भूसा, तीन क्विंटल दाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मियों को निर्देश देते हुए सीडीओ ने कहा कि यदि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार लापरवाही मिली तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी शाही, एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी, कंपाउंडर अमित सिंह, ग्राम प्रधान अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें