फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Wed, 08 Nov 2017 11:49 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण बुधवार को उदित नारायण इंटर कालेज में हुआ। इसमें पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 900 कार्मिकों को बुलाया गया था, जिनमें 38 कार्मिक (प्रथम पाली में 17 तथा द्वितीय पाली में 21) अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए पडरौना कोतवाली में तहरीर दी गई। प्रशिक्षण में शामिल पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को संबोधित करते हुए सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि यह चुनाव बैलेट पेपर पर कराया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी के पास डायरी अवश्य होनी चाहिए। निष्पक्ष रूप से मतदान कराने की जिम्मेदारी मतदान कर्मियों की है। उन्होंने बताया कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का चेक लिस्ट भी दिया जाएगा, जिसका मिलान कर उसकी जानकारी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे। पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी प्रथम को कोई दुविधा महसूस हो तो तुरंत जानकारी ले ले। उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिले में 29 नवंबर को अंतिम चरण में मतदान होगा। इसलिए 28 नवंबर को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। इसमें सभी को समय से उपस्थित होना है। 

इस दौरान डीडीओ शेषनाथ चौहान, बीएसए हेमंत राव, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीपाल सहित कई अफसर मौजूद थे। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र 21 व 22 नवंबर को इसी विद्यालय में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें