फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोप जंगल गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Sun, 07 Jun 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोपजंगल में बने गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। कोप जंगल स्थित गो संरक्षण केंद्र का शनिवार को डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंशों की सुरक्षा, देखभाल और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने गौ संरक्षण केंद्र में बढ़ती पशु संख्या को देखते हुए थ्री फेज में अतिरिक्त निर्माण कार्य की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र का संरचनात्मक विस्तार जरूरी है। केंद्र को हैंडओवर किए जाने से पूर्व पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। गो आश्रय स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा।
पशुओं के चारे की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीएम ने पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बड़े पैमाने पर नेपियर घास की बुवाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे गौवंशों को नियमित और पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में करीब पांच हजार पौधे लगाने के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ पौधरोपरण कर गोवंशों को गुड़ और चना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें