फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Thu, 21 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसपी केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों पर प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की देखरेख एवं कल्याण के लिए नियुक्त वेलफेयर अधिकारियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी ने स्पष्ट कहा कि रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए उनकी शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, आवास एवं भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्देश दिया कि वेलफेयर अधिकारी अपने-अपने थानों में तैनात प्रशिक्षणार्थियों से सप्ताह में कम से कम दो बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एसपी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की बीमारी या चोट की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन के साथ-साथ आरक्षियों के तनाव प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी वेलफेयर अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन एवं साप्ताहिक रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजें, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों की संख्या, स्वास्थ्य स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का विवरण हो। एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रिक्रूट आरक्षियों के कल्याण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर देखरेख से ही अनुशासित और दक्ष पुलिस बल की नींव मजबूत होती है। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी संबंधित वेलफेयर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें