कसया। दीवानी न्यायालय कसया में संघ की वार्षिक चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस क्रम में पहले दिन मंगलवार को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के पदों पर नामांकन पत्र दाखिल हुए।
चुनाव 20 दिसंबर को सुबह 9 से तीन अपरान्ह 3 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के महामंत्री व सहायक चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार शुक्ला व अध्यक्ष एल्डर कमेटी प्रेम शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 16 व 17 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होना है।