फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थित परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का दिया निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुबह दस बजे से शाम पांच तक हुआ। मूल्यांकन के पहले दिन तैनात कुल 2502 परीक्षकों में से 828 परीक्षक ही उपस्थिति हुए हैं, जबकि 1674 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र से अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रकों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अनुपस्थित परीक्षकों से जबाब मांगने के लिए सभी उपनियंत्रकों को निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें