फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 पंचायत सहायकों को नोटिस देने के दिए निर्देश

Sun, 25 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास, सोशल सेक्टर, मनरेगा, पंचायती राज के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को माइक्रोप्लान के तहत स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम बनाने की दिशा में कार्य करते हुए विकास कार्यों को मूर्तरूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिन गांव में आरआरसी सेंटर के लिए भूमि अनुपलब्ध है उसकी तहसीलवार सूची प्रस्तुत कर एसडीएम से शीघ्र भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान मटिया, शंकरपट्टी, तुर्क वालिया, दरिया खुर्द, सिहुलिया, पिपरा बुजुर्ग, सिंगहा, शिवपुर डीह समेत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10 पंचायत सहायकों को नोटिस देने का डीएम ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें