फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदरसा बोर्ड परीक्षा में शमशेआरा को सूबे में पांचवां स्थान

Sun, 25 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शमशेआरा। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
खड्डा। कस्बा मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम की छात्रा शमशेआरा खातून ने मुंशी की परिक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मदरसा और परिवार में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित मुंशी/मौलवी की परिक्षा में लखुआ लखुई गांव की निवासी शमशेआरा ने परीक्षा दिया था। घोषित परिक्षाफल में उन्होंने 600 में से 529 अंक प्राप्त कर 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। पिता फरहतुल्लाह अंसारी, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें