फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पारदर्शी तरीके से गैस वितरण के निर्देश

Mon, 16 Mar 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मां शांति भारत गैस कुर्मौटा में संचालक से पूछताछ करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
विज्ञापन
कसया। नगर में इन दिनों एलपीजी गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार को कुशीनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने दो गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया और संचालकों को पारदर्शी तरीके से गैस वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने नगर में संचालित कांति गैस सर्विस और मां शक्ति भारत गैस ग्रामीण वितरक कुरमौटा का निरीक्षण किया। इस दौरान गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई।
इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु रखा जाए, उपभोक्ताओं को समय से सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने पाए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने और पारदर्शी तरीके से वितरण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान कसया एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें