फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन विकास कार्यों काे जल्द पूरा करने के निर्देश

Fri, 20 Feb 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पर्यटक सूचना कार्यालय में अभिलेख का निरीक्षण करते  उपनिदेशक पर्यटन, बौद्ध परिपथ गोरखपुर राजेंद्
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का बृहस्पतिवार को उपनिदेशक पर्यटन गोरखपुर ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सभी पर्यटन विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय तक पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। वहीं, पर्यटन सूचना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव और पर्यटन विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उपनिदेशक पर्यटन गोरखपुर राजेंद्र यादव बृहस्पतिवार को कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन विकास की चल रही परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण किया और कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जिम्मेदारों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिया। उन्होंने 23 करोड़ रुपये की लागत से हिरण्यवती नदी के सुंदरीकरण और रामाभार स्तूप परिसर में 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे साउंड एंड लाइट शो में हुए कार्यों को देखा। उपनिदेशक ने बताया कि साउंड एंड लाइट शो के लिए तैयार की गई रील के थीम में कुछ संशोधन होना है,जिसे एक्सपर्ट लोग कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनव पांडेय, कृष्ण कुमार, नथुनी गुप्त, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें