कुशीनगर। हाटा के पैकौली गांव के लाला टोला में एक शादी डीजे की आवाज और इससे उपजे विवाद की ज्वाला का ऐसी भड़की कि खूनी वारदात ने दो परिवार के बीच रिश्तों की नींव तैयार होने से पहले ही दरक गईं।
जिस मंडप से मंगल ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच घर की बेटी बहन की डोली उठनी थी वहां से दुलहन के बड़े भाई की उठी अर्थी ने गांव के माहौल को गमगीन कर दिया। पूरा परिवार चीत्कार उठा। मंगलगीत के बीच अचानक मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव वालों को झकझोर दिया। लोगों ने बदलते परिवेश में शादियों के बदलते स्वरूप इस घटना की वजह बताई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव के लाला टोला निवासी लालमोहन पासवान के घर देवरिया के रुद्रपुर से बारात आई थी। द्वारपूजा, जयमाल संपन्न होने के साथ पूरा परिवार बरातियों के आतिथ्य सत्कार में मशगूल था।