फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद हुई कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और दुकानों की जांच

Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुबेरस्थान मंदिर परिसर में दुकानों की जांच करते एसडीएम आशुतोष व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर। लखनऊ अग्निकांड के बाद डीएम के आदेश पर मंगलवार को सभी तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसकी भनक लगते ही अधिकतर कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक बंद भाग निकले। अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं होने पर शहर के दस कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के अलावा प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किया गया। पडरौना तहसील में 127 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। शहर और कस्बों को छोड़कर अफसर ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर खानापूर्ति करते नजर आए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर मंगलवार को कुबेरस्थान मंदिर व कोहरवलिया मंदिर परिसर में निर्मित 127 दुकानों का भौतिक सत्यापन कराया गया। गठित जांच टीम ने दुकानों के आवंटन, स्वामित्व, वर्तमान कब्जे की स्थिति, भूमि की स्थिति व विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की जानकारी एकत्र किया।
एसडीएम पडरौना ने कुबेरस्थान मंदिर व कोहरवलिया मंदिर परिसर में निर्मित 127 दुकानों की जांच व भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलदार अभिषेक मिश्रा की नेतृत्व में कुबेर स्थान पुलिस, राजस्व कर्मचारी बलराम कुशवाहा, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार सिंह, मनीष पांडेय, मनोज गौतम, पवन वर्मा, आदित्य गुप्ता ने को कोहरवलिया स्थित मंदिर परिसर में पहुंचकर स्थलीय जांच के उपलब्ध अभिलेखों और वास्तविक स्थिति का मिलान करते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें