महुली। विकास खंड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तरयापार में आईजीआरएस पर हुई शिकायत की जांच को लेकर बृहस्पतिवार को बीडीओ कुलदीप कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने सीसी सड़क के निर्माण में हुईं कमियों की जांच की।
गांव के नंद लाल पुत्र लाल बिहारी ने आईजीआरएस पर सीसी सड़क में अनियमितता की शिकायत की थी। बीडीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचकर आरसीसी सड़क की कई जगह खोदाई कर गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा शिकायत में उल्लेखित हरिजन बस्ती में बच्चू लाल के घर से दर्शन के घर तक कराए गए आरसीसी निर्माण कार्य की भी जांच हुई।
इस संबंध बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पत्रावली की जांच करने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।