फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिपरा बाजार में बिजली व्यवस्था सुधारने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पिपरा बाजार में लगातार खराब बिजली आपूर्ति, बार-बार फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की पहल पर बिजली विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार और अवर अभियंता ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। रविवार को उपभोक्ताओं ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि तीन दिन पहले 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। अभी भी उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती, फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ,शिवम रौनियार, विनय दुबे, भोला जायसवाल, सिकंदर अली और शमीम अंसारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें