फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

Fri, 07 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहीं महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई, खानपान और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। सचिव ने केंद्र में भर्ती महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। किसी भी महिला या बालिका ने किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के बैरक का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय सभी कर्मचारी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल उपस्थित मिले। इस दौरान केंद्र प्रशासिका रीता यादव, पैरा मेडिकल नर्स चंदा सिंह, केस वर्कर प्रियंका चौरसिया, कंप्यूटर ऑपरेटर मुनीष कुमार, पीआरडी जवान पुष्पा, महिला आरक्षी जया देवी, होमगार्ड सिद्धी साहा तथा पीआरडी जवान सीमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें