जौरा बाजार। बाजार स्थित रामजाकी मंदिर के पास मंगलवार की शाम एक बाइक की चपेट में आने से छह वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग घायल लड़की को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर मौका पाकर बाइक चालक घटना स्थल पर बाइक छोड़कर भाग गया।
चौरा खास थाना क्षेत्र के गांव जौरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे जोकवा की तरफ से आ रहे बाइक ने अनियंत्रित होकर बिसुनपुरा निवासी छह वर्षीय गौरा पुत्री अमित उपाध्याय को ठोकर मार दिया। इससे गौरा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गौरा मम्मी और बड़ी बहन के साथ ननिहाल में रहती है। मां तीज व्रत थी, उन्हीं के साथ मंगलवार की शाम को मंदिर में पूजा करने गई थी। घटना के बाद मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।