फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज मार्ग स्थित चंद्रपुर पैधशाला के पास 20 अगस्त को पिकअप की चपेट में आने से घायल बाइक सवार 25 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मेदनीपुर के शत्रुघ्न कुमार शर्मा 20 अगस्त को बाइक से ससुराल कसया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गए थे। वहां से शाम करीब चार बजे लौट रहे थे। चंदरपुर पौधशाला के पास पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान 26 अगस्त की भोर में करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें