फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में लोगों को बताए पेजयल के फायदे

Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के पडखोरी गांव में बृहस्पतिवर को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना परिसर में जल चौपाल एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को शुद्ध पेयजल के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

गोरखपुर के मुख्य अभियंता (गोरखपुर क्षेत्र) वीपी सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन फेज-2 के तहत पडखोरी गांव में ग्राम पंचायत पेयजल योजना के सोलर पंपिंग प्लांट की स्थापना की गई है। इससे 272 घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के फेज-2 एवं फेज-3 के तहत 453 ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से 667 ग्राम पंचायतों के 904 राजस्व ग्रामों में कुल 3,34,718 घर को शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 454 ट्यूबवेल (पंपिंग प्लांट सहित), 454 पंप हाउस, 454 उच्च जलाशय और 6,448 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन का निर्माण होगा है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें