फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक बीमारी से बचाव व उपचार की दी जानकारी

Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही सीएचसी में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को मानसिक बीमारी से बचाव व उपचार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने किया। कहा कि व्यक्तिगत व सामाजिक कार्य क्षेत्र में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आ गया है। अत्यधिक परिवर्तन के चलते मानसिक बीमारी के लक्षण जैसे अत्यधिक थकान, काम में मन न लगना, उदास मन, कानों में आवाजें आना, अत्यधिक शक करना, एक ही काम को बार-बार करना, मन में बार-बार एक ही विचार आना, इच्छा के विरुद्ध कोई काम करना, उलझन की स्थिति उत्पन्न होना जैसे विकार उत्पन्न हो जाते हैं। समय रहते इनका उपचार मिले तो इस पर काबू पाया जा सकता है।
इसके समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर धूस के एमसीएच विंग के कक्ष संख्या 10 एवं 11 में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की बीमारियों पर शुरूआत में ध्यान दिया जाए तो मानसिक बीमारी को बिना दावा के भी स्वयं के स्तर से भी ठीक किया जा सकता है। जरूरी है कि हम अपनी मन की बातों को साझा करें, सकारात्मक सोच रखें, गलत विचारों को मन में न रखें।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल ने कहा कि मानसिक बीमारी अत्यधिक नशा करने, नशे की लत होने से भी होती है। ऐसे लोग भी चिकित्सकीय परामर्श लेकर इससे बच सकते हैं। इसके लिए टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416/18001914416 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान डॉ. एम कृष्णन, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. प्रवीण गौड़, धर्मेंद्र पांडेय, अनूप जायसवाल, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें