फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम चौपाल में लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी एडीओ एजी जितेंद्र प्रसाद ने सबसे पहले एक-एक कर गांव के लोगों की समस्या सुनीं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। चौपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव कुमार रंजन विजय राज, एएनएम साबिया खातून, सीएचओ अवनीश, ग्राम प्रधान डॉ. समसुलहक, पंचायत सहायक पल्लवी गुप्ता, विशुनदयाल, सुरेश तिवारी, सोनी तिवारी, जयादेवी, संध्या श्रीवास्तव, रीना देवी, सविता, पनवा देवी, अनीता देवी, सुनैना, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें