फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधानसभा स्तर पर होगी उद्योगों की स्थापना, तैयार होंगे प्रस्ताव

Tue, 14 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवर को डीएम की मौजूदगी में जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रत्येक विधानसभा स्तर उद्योग स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को विधानसभा स्तर पर पांच-पांच एकड़ की भूमि उद्योग स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कंपनी के संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण एवं चौड़ीकरण का मामला निस्तारित किया गया। मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव के संपर्क मार्ग को कार्य योजना में शामिल करने, सुभाषितम इंडस्ट्रीज मल्लूडीह को विद्युत सप्लाई नहीं होने को ठीक कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने युवा उद्यमी योजना के तहत 2191 आवेदनों में 889 आवेदनों का बैंकों से स्वीकृत होने तथा शेष आवेदनों को संबंधित बैंकों के सर्किल हेड को भेजने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए। कसया के गोला बाजार स्थित उद्योग विभाग की भूमि की पैमाइश के लिए तिथि तय करने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें