पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम विषय पर व्याख्यान चल रहा है। इसमें वक्ता और विद्वान लोगों ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर विचार व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता व बुद्ध पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति जनकल्याण, विश्व बंधुत्व और करुणा की पोषक रही है। 600 ईसा पूर्व की समाज और संस्कृति की विशिष्टता को बताया। कहा कि लोकतान्त्रिक प्रणाली का जनक भारत ही है। इसमें 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सम्राट अशोक के प्रतिपादित धर्म (धम्म) सिद्धांत और वेद पुराण उपनिषद में वर्णित संस्कृति की तुलनात्मक व्याख्या किया। व्याख्यान का संचालन संचालन वरिष्ठ कार्मिक तेज प्रताप शुक्ल ने किया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति तरुण शुक्ल ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान दिनेश दुबे, धीरेंद्र मिश्रा, बेग, ललित आदि मौजूद रहे।