पटहेरवा। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद शाखा फाजिलनगर के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विश्व हिंदू परिषद शाखा प्रखंड फाजिलनगर के प्रमोद मद्धेशिया ने पटहेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बेलही निवासी आरिफ अंसारी पुत्र हारून ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।