फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नए नंबरों के साथ चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Wed, 01 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर अब तक शून्य अंक से चलने वाली सभी चार पैसेंजर ट्रेनों के नंबर पहली जनवरी से बदल जाएंगे। ट्रेनें नए नंबर के साथ चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। यात्रियों का कहना है कि नंबर बदलना तो ठीक है, लेकिन इस रूट पर सुबह में गोरखपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार गोरखपुर तक कर दिया जाए तो यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन व 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर सभी चार ट्रेनों के नंबर की शुरुआत शून्य से होती है। लेकिन, रेल प्रशासन पहले से ही बदलाव की घोषणा कर चुका है।
नए नंबर से चलने वाली ट्रेनों में गोरखपुर कैंट से सिवान तक चलने वाली ट्रेन का नंबर 05035 से बदल कर 55035 हो जाएगा। जबकि, वापसी में सिवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 05036 से बदल कर 55036 हो जाएगा। इसी तरह थावे से सुबह में कप्तानगंज तक चलने वाली ट्रेन का नंबर 05189 से बदल कर 55115 और वापसी में 05190 से बदल कर 55116 हो जाएगा। जबकि, सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली 05153 डेमू पैसेंजर ट्रेन का नंबर 75105 और वापसी में इस डेमू ट्रेन का नंबर 05154 से बदल कर 75106 नंबर से चलाई जाएगी। इसी तरह दोपहर में थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली ट्रेन का नंबर 05165 से बदल कर 55107 और वापस होने वाली ट्रेन का नंबर 05166 से बदल कर 55108 कर दिया गया है। इस तरह पहली जनवरी से इस रूट की सभी चार पैसेंजर ट्रेनें अब नए नंबरों के साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें