कसया। मौसम में बदलाव के बाद जिले के अस्पताल एवं सीएचसी की ओपीडी में सर्दी, बुखार, जुकाम, सांस और सूखी खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डाक्टर ऐसे रोगियों को चिकित्सीय सलाह तो दे ही रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनकी जांच भी करा रहे हैं।
सुबह-शाम पड़ने वाली ठंड का असर लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। कसया नगर के सीएचसी पर प्रतिदिन 250 से 300 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। शुक्रवार को नगर के सीएचसी की ओपीडी में करीब 250 मरीज पहुंचे थे। जिसमें सबसे अधिक मरीजों ने ओपीडी में अपना इलाज कराया। इनमें सबसे अधिक संख्या सर्दी, बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीड़ित मरीजों की रही।
डाॅ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस, बीपी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डा शौनक श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय सर्दी-जुकाम से जकड़े बच्चों में खांसी और नाक बहने की शिकायत अधिक आ रही है। संवाद