फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेती के साथ पशुपालन और मछली पालन से बढ़ाएं आय

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कृषि अनुसंधान में विकसित नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। खेती के साथ पशुपालन, बागवानी, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन से आमदनी के नए स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। ये बातें भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने बुधवार को बकनहां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कृषक चौपाल में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान केवल गेहूं, धान और गन्ने की खेती पर निर्भर न रहें। पशुपालन के माध्यम से दूध, दही, पनीर और घी की बिक्री कर नियमित आमदनी हासिल की जा सकती है। एक एकड़ के तालाब में मछली पालन से सालाना पांच से छह लाख रुपये तक की आमदनी संभव है। इसके अलावा मुर्गी पालन और सब्जी उत्पादन भी आय बढ़ाने के अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने किसानों को आम, अमरूद, केला और जामुन की उन्नत प्रजातियों की बागवानी करने की सलाह दी।
चौपाल में किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। मुर्गी पालक नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह इस व्यवसाय से प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये कमा रहे हैं। पशुपालक दुर्गेश कुशवाहा ने दूध, दही और पनीर की बिक्री से अच्छी आमदनी होने की बात कही। वहीं, सब्जी उत्पादक अरविंद कुशवाहा ने बताया कि भिंडी, बैंगन, सेम और लौकी से उन्हें प्रतिमाह 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें