फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने छठ घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली प्रमुख के बगल में स्थित ऐतिहासिक पोखरे के छठ घाट की सफाई की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिक्षकों के साथ मिलकर साफ-सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। केवल प्रशासन के भरोसे स्वच्छता अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक पोखरे पर छठ पूजा के दौरान आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था जरूरी है। विद्यालय की ओर से प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राएं यहां सफाई अभियान चलाते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय, निर्भय मिश्र, अभिषेक पांडेय, कमलेश शर्मा, सत्येंद्र मिश्र, पल्लवी, सुष्मिता, दीपिका, आशीष, राघवेंद्र और राहुल सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें