फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया-सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं होने से परेशानी

Mon, 29 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया-सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं होने से क्षेत्र के 50 गांनों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय आने के लिए 15 किमी की यात्रा टेंपो से करनी पड़ती है। शाम ढलने के बाद इस रूट पर टेंपो भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा गोरखपुर, कसया लोगों का आना-जाना लगा रहता है। टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं, जिससे यात्रा जोखिमपूर्ण हो जाती है।
शाम और देर रात इस मार्ग पर टेंपो भी आसानी से उपलब्ध नहीं रहते। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। तुर्कपट्टी से कसया आने केलिए पहले सपहा तक टेंपो से फिर कसया के लिए दूसरा टेंपो पकड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

लगभग 15 किलोमीटर की इस कनेक्टिंग यात्रा के बाद यात्री कसया पहुंचकर जिला मुख्यालय या गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कसया से वाया सपहा तुर्कपट्टी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी जाए तो हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग से इस मार्ग पर शीघ्र रोडवेज बस संचालन शुरू करने की मांग की है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें