फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दंगल में मंजेश, अखिलेश, चंद्रशेखर और सागर ने प्रतिद्वंद्वियों को चटाई धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर, मऊ, बलिया, बनारस और दिल्ली समेत कई जनपदों के पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच
विज्ञापन

छठ पर्व के समापन के बाद बोधी छापर में सजा दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमखम
खड्डा। बोधी छापर गांव में आयोजित विराट दंगल में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। बरवा रतनपुर के मंजेश, मठिया के अखिलेश, चंद्रशेखर और सागर पहलवान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। छठ महापर्व के समापन पर मंगलवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इस गांव में पारंपरिक दंगल और मेले का आयोजन किया गया।

दंगल में गाजीपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी और दिल्ली समेत विभिन्न जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर के अमन, सुनील, आकाश, विकास, सोनू, रोहित, अजय, अनिल, अमित, श्रीराम, संदीप, मुकेश, राकेश और मनोज सहित कई पहलवान अखाड़े में उतरे। पहलवानों के दांव-पेच और रोमांचक मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मेले में भी ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलवानों ने जीते मुकाबले

दंगल में बरवा रतनपुर के मंजेश पहलवान ने मऊ के जितेंद्र पहलवान को हराया। मठिया के अखिलेश पहलवान ने मऊ के आदित्य और चंद्रशेखर पहलवान ने मऊ के विशाल को शिकस्त दी। वहीं, गोरखपुर के धर्मेंद्र पहलवान ने रमन पहलवान को पराजित किया। मठिया के सागर पहलवान ने महराजगंज के अनुपम पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिलाजीत यादव और अनुराग प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के भारत यादव, वाल्मीकि यादव, गुड्डू यादव, बबलू यादव और अभिषेक यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें