फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरटीई के दूसरे चरण में 620 बच्चों को आवंटित हुआ स्कूल

Tue, 10 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा-01/पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सोमवार को द्वितीय चरण की ऑनलाइन लाॅटरी हुई। इसमें कुल 620 बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-2027 में नामांकन के लिए विद्यालय का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि आरटीई के तहत प्राप्त 1720 आवेदनों के सापेक्ष संबंधित ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारियों से आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद कुल 943 आवेदन पात्र मिले, जबकि ऑनलाइन आवेदन फार्मो में 777 ऐसे बच्चे हैं, जिनके आवेदन विभिन्न कारणो से अपात्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन में पात्र मिले कुल 943 ऑवेदन पत्रों की लाॅटरी सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की उपस्थिति में कराई। 620 बच्चों का नामांकन के लिए ऑनलाइन विद्यालय का आवंटन हुआ। बीएसए ने बताया कि एक ही विद्यालय में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त होने/अन्य वार्ड/क्षेत्र में आवेदन/विद्यालय दूर होने/डुप्लीकेट आवेदन के कारण 323 बच्चों को विद्यालय का आंवटन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें