फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में करंट उतरने से मजदूर झुलसा

Sun, 14 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
मजदूर झुलसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेवरही कस्बे के मालगोदाम रोड पर रविवार को दोपहर में एक मालवाहक का फाटक सड़क के किनारे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। इसके चलते मालवाहक के पहियों में आग लग गई। फाटक पकड़कर खड़ा एक मजदूर झुलस गया। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र में फोन कर आपूर्ति बंद कराया। झुलसे मजदूर को सीएचसी सेवरही में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मालगोदाम रोड पर दोपहर में टिन का डिब्बा लदा एक मालवाहक सड़क के किनारे खड़ा हुआ। कुछ और डिब्बा लोड करने के लिए एक मजदूर ने पीछे का दरवाजा खोला तो वह बगल में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। इससे पूरे मालवाहक में करंट दौड़ गया। झटका महसूस होते ही चालक गाड़ी से नीचे कूद गया। करंट की वजह से मालवाहक के पहियों में आग लग गई। पीछे का दरवाजा पकड़कर खड़ा वीरबहादुर सिंह पुत्र ब्रह्मा सिंह निवासी जगिरहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग और अग्रिशमन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। बिजली कटते ही लोगों ने बालू फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक अग्रिशमन दल पहुंचा, लोगों ने आग बुझा दी। हादसे की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज सेवरही बीके मिश्र भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। झुलसे मजदूर को इलाज के लिए सेवरही सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया। इलाज के बाद मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए जर्जर एवं लटकते तारों को ठीक कराने की मांग की। शहर में बिजली के चलते आए दिन हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें