फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एंबुलेंस में सिर्फ सायरन सेहतमंद...व्यवस्था बेजान

Thu, 12 Nov 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मरीजों की जान बचाने के लिए सायरन बजाते दौड़ने वाली 108 नंबर एंबुलेंस की भीतरी व्यवस्था चिंता बढ़ाने वाली है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची किसी एंबुलेंस में ड्रिप स्टैंड नहीं था और तो किसी का स्ट्रेचर बदहाल दिखा। प्राथमिक उपचार के इंतजाम भी अधूरे मिले। ऐसे में इन एंबुलेंस से सफर में मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मरीज को लेकर पहुंचीं एंबुलेंस की पड़ताल में इसकी तस्दीक हुई।
दो एंबुलेंस बाहर से साफ-सुथरी और दुरुस्त दिखीं लेकिन अंदर का नजारा उनकी बदहाली बयां कर रहा था। जंग लगे अग्निशमन सिलिंडर और मीटर की जांच करने पर अवधि समाप्त मिली। इसके अलावा ड्रिप की बोतल टांगने के लिए स्टैंड भी उपलब्ध नहीं था।
ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क दोनों एंबुलेंस में रखे थे लेकिन सिलिंडर जैसे-तैसे रखा हुआ था। प्राथमिक उपचार के लिए रखे डिब्बे में कॉटन और पट्टी मिली। एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि दवाएं और जरूरी सामान समय-समय पर बदले जाते हैं। हालांकि, पड़ताल में प्राथमिक उपचार से जुड़ी सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता खानापूरी वाली ही नजर आई।
विज्ञापन

एंबुलेंस में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के साथ रास्ते में प्राथमिक उपचार देने की भी जिम्मेदारी होती है। गंभीर मरीज को ऑक्सीजन या ड्रिप की जरूरत पड़ने पर उपकरणों की कमी जोखिम बढ़ा सकती है। अग्निशमन सिलिंडर की अवधि समाप्त होना भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
64 एंबुलेंस के भरोसे रोजाना करीब 600 मरीज : जनपद में 108 नंबर सेवा की 29 और 102 नंबर सेवा की 30 एंबुलेंस संचालित हैं। एलएस (लाइफ सपोर्ट) श्रेणी की पांच एंबुलेंस भी हैं। इस तरह कुल 64 एंबुलेंस से प्रतिदिन औसतन 600 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इनमें करीब 150 से 200 मरीजों को 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है।
वहीं, 102 नंबर सेवा की एंबुलेंस से करीब 400 लोगों को सुविधा मिलती है। इस सेवा का इस्तेमाल मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और प्रसव के बाद घर पहुंचाने में होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें