फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 13.38 लाख की खरीद एक ही फर्म से, चार जिम्मेदार जांच के घेरे मेंव

Thu, 12 Nov 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय विशुनपुर विश्राम में सरकारी धन से खरीदारी के नाम पर हुई गड़बड़ी में अब जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। 17.57 लाख रुपये के बजट में 13.38 लाख रुपये की खरीद एक ही फर्म से कर दी गई। जांच में सामने आया कि कई मदों में स्वीकृत सामान के बजाय दूसरी सामग्री खरीदी गई तो कहीं वास्तविक कीमत से अधिक भुगतान किया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक समाज कल्याण जीआर प्रजापति की जांच रिपोर्ट में विद्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ सहायक आदित्य कुमार विश्वकर्मा, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी पल्लवी सचान और परियोजना अधिकारी मोहित दूबे की भूमिका का उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट में इन अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर से अनियमित भुगतान किए जाने की बात कही गई है। जांच अधिकारी ने मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता और संभावित कूटरचना से जुड़ा माना है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालय को उपकरणों और साज-सज्जा के लिए 17.57 लाख रुपये मिले थे। इसमें से 13,38,064 रुपये की सामग्री सरकारी खरीद पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई। पूरी खरीद सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र के भानपुर रानी स्थित एक ही फर्म के संचालक अवधेश कुमार से की गई।
जांच में एक ही फर्म से इतनी बड़ी खरीद किए जाने के साथ खरीद प्रक्रिया और अनुबंध की शर्तों के पालन पर सवाल उठाए गए हैं। शासनादेश के अनुसार अधिकतम खुदरा मूल्य पर छूट संबंधी विकल्प का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें