फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताइक्वांडो में आयत, अंसी, संध्या, अरुण, अमित और श्याम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्रनगर स्थित जिला स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

पडरौना। रविंद्रनगर स्थित जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान ताइक्वांडो और जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह और मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 16 से 18 किलोग्राम भार वर्ग में विशुनपुरा के आयत, 18 से 20 किलोग्राम भार वर्ग में कसया की अंसी, 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में सेवरही की संध्या चौरसिया विजेता रही।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग में 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण, 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में अमित कुमार निषाद और 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में श्याम विजेता घोषित हुए। इसी तरह जूडो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की संध्या, रूक्सार खातून, उजाला व गुलशन विजेता बनीं, जबकि बालक वर्ग में सफायद, सत्यम खरवार, समीर अली, नौशाद और सागर विजेता घोषित हुए। प्रतियोगिता का संचालन रविंद्रनाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता के नोडल डॉ. प्रभात चंद्र राय, नौरंगिया बीईओ रजनीश द्विवेदी, स्टेडियम के कोच धीरेंद्र सिंह, कुमकुम ठाकुर, पंकज यादव, एसआरजी भानुप्रताप, अनीता सिंह, नीरज बंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें