निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी।
रामकोला। क्षेत्र के खोटही मनीताल ईको पर्यटक स्थल के रूप में चयनित हुआ है। शुक्रवार को मनीताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने ताल के पट्टा की जांच की तो जांच में सामने आया कि 14 हेक्टेयर ताल पर पट्टा की जगह 40 हेक्टेयर ताल पर पट्टाधारक ने कब्जा किया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कब्जा को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ताल की तरफ से आने वाली करीब 1200 मीटर सड़क को सीसी कराने के लिए प्रस्ताव मांगा।
शनिवार को मनीताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कप्तानगंज तहसीलदार से ताल के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। इस पर तहसीलदार ने डीएम को बताया कि मनीताल 40 हेक्टेयर में है। इसमें से 14 हेक्टेयर ताल पर मछली पालन के लिए पट्टा हुआ है। लेकिन पट्टा धारक का पूरे ताल पर कब्जा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए पट्टा के अतिरिक्त पोखरे की भूमि काे अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि इस ताल को पर्यटक के रूप में विकसित करने के लिए पट्टे वाले ताल को छोड़कर शेष 26 हेक्टयर ताल का सुंदरीकरण होना है। लेकिन यहां आने के लिए सुव्यवस्थित रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाली करीब 1200 मीटर सड़क निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस पर डीएम ने कप्तानगंज मार्ग से मनीताल तक सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रस्ताव मांगे।
इस दौरान एसपी केशव कुमार, तहसीलदार चंदन शर्मा, बीडीओ रामप्रवेश, ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद, एडीओ पंचायत पीके मल, जियाउर रहमान, एसएचओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, नसरुद्दीन, राजेश, संतोष यादव, महात्मा साधु आदि मौजूद रहे।