फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी तैनात

Thu, 12 Nov 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 11 नवंबर को जारी सूची में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
घोषित सूची के अनुसार शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मनोज राम त्रिपाठी को दी गई है। कपिलवस्तु (सु.) से आनंद सिंह कलहंस, बांसी से दिवाकर मिश्र, इटवा से अश्विनी उपाध्याय और डुमरियागंज से रवि सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करने के पीछे संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क मजबूत करने की अहम भूमिका मानी जा रही है।
आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बनाए रखना भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगा। अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की भूमिका पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें