फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जैव ऊर्जा नीति के क्रियान्वयन में एफपीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

Fri, 24 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जैव ऊर्जा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। पराली प्रबंधन से जोड़कर किसानों को आय के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जैव ऊर्जा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए किसानों, एफपीओ, इंडियन ऑयल एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूर है। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता कराएं, ताकि सीएनजी प्लांट के लिए पर्याप्त मात्रा में पराली उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पराली का वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उपयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने तथा जैव ऊर्जा उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में एफपीओ को बायोमास (पराली) की प्रत्यक्ष आपूर्ति का अधिकार देने, इंडियन ऑयल के साथ प्रत्यक्ष अनुबंध की व्यवस्था करने, बैंक की तरफ से सब्सिडी समायोजन, कैश क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराने और बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान उपकृषि निदेशक अतींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह, डीएसओ गोपाल कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें