फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिव्यांगों को प्रोत्साहन मिले तो मिट जाएगा दिव्यांगता का भेद

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विकास भवन सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। दिव्यांगों में ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक स्टिक आदि उपकरण वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यदि दिव्यांगों को प्रोत्साहन मिले तो उनके बीच दिव्यांगता का भेद मिट जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज रविकांत यादव ने कहा कि दिव्यांगों में हुनर की कमी नहीं है। समाज के लोग उनकी छिपी प्रतिभा तराश कर उन्हें प्रोत्साहित करें। इससे दिव्यांगों का हौसला बढ़ेगा। समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभय पांडेय ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। शरीर के किसी अंग से दिव्यांग व्यक्ति यदि मन से दिव्यांग नहीं है, तो वह जीवन में बहुत कुछ कर सकता है। इसके बाद लक्ष्मी मद्धेशिया, कन्हैया वर्मा, गंगाराम, अनीता, चंदन कुशवाहा, जितेंद्र, मदीना, तेजप्रताप, रीता देवी, शमशाद आदि को ट्राई साइकिल, सलमान को इलेक्ट्रिक स्टिक, दीपक कुमार व बिकाऊ यादव को किट दी गई। इस दौरान राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्रा, अमरनाथ यादव, रविंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें