फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सप्ताह भर में फिटनेस नहीं कराए तो सीज होंगे वाहन

Sun, 25 May 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सड़कों पर दौड़ रहीं 27 अनफिट स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग सख्ती के मूड में है। करीब एक पखवारे पहले संभागीय परिवहन विभाग की ओर से इन स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर कर 15 दिन में वाहनों के फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक उन वाहनों का फिटनेस नहीं कराई है। वाहन मालिकों को दिए गए अल्टीमेटम के अनुसार एक सप्ताह का समय शेष बचा है। निर्धारित समय बीत जाने के बाद संभागीय परिवहन विभाग अनफिट वाहनों के सीज करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बिना फिटनेस और अनाधिकृत तौर पर चल रहे वाहनों पर रोक लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के अलावा जिला मुख्यालय स्थित विभाग के कार्यालय और कसया में विशेष कैंप का आयोजन किया था। इसमें हुई जांच के दौरान 1200 से अधिक वाहन मानक के अनुरूप मिली थी, लेकिन 27 स्कूली वाहन ऐसे मिले थे, जो शासन की तरफ से निर्धारित मानक पर खरे नहीं उतरे थे। उन्हें विभाग ने अनफिट घोषित कर 15 दिन मौका दिया था। विभाग की तरफ से दिए गए अल्टीमेटम में अब करीब एक सप्ताह का समय ही शेष बचा है, लेकिन अभी तक अनफिट वाहनों का फिटनेश नहीं हो पाया है। विभाग का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों का संचालन होने पर अनफिट एक भी स्कूली वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस लिए विभाग की तरफ से फिटनेस कराने के लिए दिया गया समय बीत जाने के बाद उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया जाएगा। परिहवन विभाग के आरआई आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि नोटिस भेजने के बावजूद अभी वाहन मालिकों ने स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं कराया है। इनको एक सप्ताह का अल्टीमेटम शेष है। तय समय में अगर फिटनेस नहीं कराया, तो इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें