नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गंगा यादव निवासी ग्राम शुकुल भुजौली थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।