सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा हुमेल में छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र एवं विद्यालय की टी-शर्ट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ जया राय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बीईओ जया राय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। ग्राम प्रधान सत्यकाम पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करके सभी को बेहतर व्यवस्था में शिक्षा मिले हम सभी का दायित्व है।