पडरौना। हाटा नगर के निवासी इंदिरा नगर निवासी मुक्केबाज आइस प्रजापति का चयन आगामी ओलंपिक के लिए हुआ है। वे 54 किलोग्राम भार में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए उन्हें नेशनल बॉक्सिंग अकादमी रोहतक हरियाणा के एक्सीलेंसी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके पहले वर्ष 2023 में गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 54 किलो भार वर्ग में आइस ने रजत पदक हासिल किया था। खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल प्रोग्राम और कंबाइंड नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया था। ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए हरियाणा के नेशनल बॉक्सिंग अकादमी रोहतक में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर कोच राजेश कुमार गुप्ता, हाटा एसडीएम प्रभाकर सिंह, जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, हाटा ईओ मीनू सिंह, डॉ. वीके सिंह, हाजी शादाब खान, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएन मिश्रा, पंकज शर्मा, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी है।