फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपीएससी परीक्षा में चयनित सौरभ शर्मा काे किया सम्मानित

Sun, 28 Apr 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नव जीवन मिशन स्कूल कसया में चयनित आईएएस सौरभ शर्मा का सम्मान करते डायरेक्टर।
विज्ञापन
कसया। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भारतीय सिविल सेवा में चयनित सौरभ शर्मा को शनिवार को सम्मानित किया गया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवजीवन मिशन स्कूल से हुई थी। वह दसवीं में विद्यालय टाॅपर भी रहे। सौरभ ने प्रथम प्रयास में आईआईटी और पहले प्रयास में ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। सौरभ ने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम लक्ष्य तक पहुंचाता है। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए विद्यालय से जुड़ीं यादों को भी साझा किया और छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

गोपालगंज के मूल निवासी सौरभ शर्मा के पिता जेके शर्मा बिजली निगम में अधीक्षण अभियंता से सेवानिवृत्त हुए थे। इनके बड़े भाई पुष्कर शर्मा 2018 बैच के आईपीएस हैं। पुष्कर शर्मा ने भी 10वीं की परीक्षा नवजीवन मिशन स्कूल कसया से 2016 में उत्तीर्ण की थी। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक डॉ. पीसी सैम कुट्टी और विशिष्ट अतिथि डाॅ. प्रशीला सैम कुट्टी रहीं। प्रधानाचार्य बार्थलोम काटा ने स्वागत किया और वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने परिचय कराया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या अनिता काटा, राजेश पुष्कर, विश्वनाथन, महेन्द्र, सुनिता, सरोज, शंभू शरण,दिनेश कुमार, देव, आदित्य, अमित, बाबूलाल, अजय, बालेंद्र आदि शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें