फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति का मुंह दबा पत्नी से छीने गहने

Sun, 28 Sep 2025 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया      
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के बटेसरा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने बुजुर्ग दंपती के घर में धावा बोल दिया। घर के भीतर सो रहे पति का मुंह दबाकर पत्नी के गहने छीन लिए और एक बक्सा भी उठा ले गए। घटना में महिला लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ित 70 वर्षीय स्वामीनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्रामसभा के सेमरी स्थान के समीप अपना घर बनकर रहते हैं। आधी रात बाद चार-पांच अज्ञात बदमाश उनके फूस के घर में घुस गए। चोरों ने सोते हुए उनका मुंह चादर से दबा दिया। इस दौरान उनकी पत्नी के कानों से सोने की बाली और नाक की नथिया झटक कर निकाल लिए, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। बदमाशों पैर से पायल निकालकर घर में रखा बक्सा भी उठा ले गए।
पीड़ित के मुताबिक बक्से में केवल कागजात रखे थे। सुबह गांव के पश्चिम दिशा में वह बक्सा खाली पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। गांव में करीब तीन महीने के अंदर इस तीसरी घटना को लेकर लोगों में दहशत है। इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें