फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आसमान में दिख रहे ड्रोन से गांवों में दहशत, पूरी रात दौड़ती रही पुलिस

Sun, 28 Sep 2025 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा में ड्रोन दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कई गांवों में रात को ड्रोन को लेकर लोग दहशत में हैं। खड्डा पुलिस एक गांव में देर रात को पहुंची और वहां से एक चाइनिज ड्रोन बरामद किया। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कप्तानगंज, हाटा, जटहा बाजार और कसया थाना क्षेत्र के गांवों में पूरी रात आसमान में ड्रोन दिखने से लोग शोर मचाते रहे। पुलिस को सूचना देते रहे। हालांकि पुलिस इसे अफवाह बता रही है, लेकिन खड्डा थाना क्षेत्र के गांव में ड्रोन मिलने के बाद इसकी जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की सीमा उत्तर में बिहार के पश्चिमी चंपारण से जुड़ी है और यहां से नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी नजदीक है, ऐसे में सीमावर्ती खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, जटहा आदि क्षेत्रों में संदिग्ध ड्रोन दिखने से शुक्रवार रात खलबली मची रही।लोग घरों से बाहर आकर आसमान में उड़ते संदिग्ध ड्रोन को कैमरे में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।इस बीच पीआरवी की घंटियां भी बजती रहीं जिसके बाद अलग अलग इलाकों में पुलिस ने पहुंचकर खौफजदा लोगों को किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न देने की अपील किया।
इस बीच सोशल मीडिया पर जगह जगह नदियों के संरक्षण और विकास कार्यों को लेकर ड्रोन से मैपिंग, सर्वेक्षण और निगरानी की भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन लोगों ने कहा कि ऐसे ड्रोन रात को ही क्यों दिख रहे हैं और गांव के इनकी संख्या क्यों है? कई लोगों ने ग्रामीण इलाकों में उड़ते संदिग्ध ड्रोन की लाइव वीडियो फुटेज भी शेयर किया। खड्डा के सोहरौना, बंजारीपट्टी, नेबुआ नौरंगिया के शोभा छपरा, जटहा क्षेत्र के दर्जनों गांव में शुक्रवार को संदिग्ध ड्रोन आसमान में उड़ते देखे गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। ड्रोन में जलती लाइट और कश्मीर के पहलगाम घटना के बाद ड्रोन अटैक और अंतरराष्ट्रीय सीमा नजदीक होने के कारण लोगों में डर था तो कुछ तो चोरी की बात को लेकर ऐसे ड्रोन उड़ाए जाने की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

इन संदिग्ध उड़ानों को लेकर लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं हैं। कुछ लोग इसे घरों में चोरी की साजिश मान रहे हैं, जबकि कुछ अन्य इसे भय का माहौल बनाने की कोशिश बता रहे हैं। कुछ तो नदियों के संरक्षण और ग्रामीण विकास के तहकीकात के लिए ड्रोन उड़ाए जाने की चर्चा कर रहे हैं हालांकि, ये केवल अनुमान हैं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
कई ड्रोन में कैमरा नहीं, केवल लाइट लगी थी : ड्रोन की शिकायत पर पहुंची पुलिस को शुक्रवार रात ड्रोन हाथ लगे। इसके अलावा जटहा पुलिस ने 7 ड्रोन जब्त किया।ड्रोन की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उस तरह समानता वाले ड्रोन की कीमत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर महज 1000 से लेकर 1500 रुपये होते हैं। कई प्राप्त ड्रोन में कैमरा नहीं है, केवल लाइटें लगी हैं ऐसे में इस बात का भी शक है कि सस्ता होने के कारण किसी शरारती तत्व या समूह का कारनामा समाज में खौफ पैदा करना हो सकता है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और बिहार के इलाका होने के कारण जांच एजेंसियों को ड्रोन निगरानी और इसपर चाबुक कसना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें