फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कृपापट्टी गांव में ईंट भट्ठे पर नौ दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि धारदार हथियार से प्रहार के बाद मजदूर पति भी घायल हो गया था। इस मामले में ईंट भट्ठे के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। घायल के ठीक होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पत्नी के हत्या के मामले में विजय उर्फ संदीप निवासी हर्राह थाना चान्हो जनपद रांची (झारखंड) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल एक चाकू बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि प्रकरण में हत्या के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें