फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गोवांश, एक ठीहा, एक जानवर काटने वाला बाका, दो बड़ा चाकू समेत 2 लोगों को गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। जबकि, दो लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर जब चवर में दबिश दी गई तो मौके पर कुल चार आदमी नजर आए। पुलिस को नजदीक आता देख वे भागने लगे। दो व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। लेकिन, दो व्यक्ति गन्ने के खेतों का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर दो गोवंश को बरामद किया गया। एक जानवर गन्ने के खेत में व एक चवर के कच्चे रास्ते पर गिरा मिला। पास में ही जानवर काटने का ठीहा व तीन चाकू भी मिले। पकड़े गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय मो. साहिल पुत्र इजहारुल निवासी बसहिया बनवीरपुर थाना पडरौना व दूसरा 20 वर्षीय पप्पू अली उर्फ समीर पुत्र मो. अली उम्र निवासी सवन सिकड़िया थाना गडवार जनपद बलिया के रूप में हुई।
कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वे बसहिया के रहने वाले हैं और हमारे गांव के बहुत सारे लोग गोकशी व गो-तस्करी करते है। उन्हीं को देखकर हम अपने साथी सोहराब पुत्र जब्बार निवासी बसहिया बनवीरपुर व जाहिद पुत्र साबिर निवासी बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के साथ कुछ महिनों से यह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो अन्य साथी सोहराब और जाहिद गन्ने के खेत के रास्ते फरार हो गए। कड़ाई से पूछताछ में मो. साहिल ने बताया कि पप्पू अली उर्फ समीर उसकी बुआ का लड़का है जो पिछले आठ-नौ सालों से उसके घर पर ही रहता है। उसके चाचा का नाम रियाज उर्फ ननकी व इमताज उर्फ इम्तियाज पुत्र जैनुल है। दोनों चाचा काफी दिनों से गोतस्करी करते हैं। वह बुआ के लड़के पप्पू अली के साथ मिलकर यह काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें