फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की धमकी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की धमकी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

नाराज घरवालों ने शव रखकर लगाया जाम
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक ने एकतरफा मोहब्बत और लड़की की शिकायत पर पुलिसकर्मियों की तरफ से दी गई धमकी से आहत होकर बृहस्पतिवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम को परिजन शव लेकर लौटे और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक एक गांव का 26 वर्षीय युवक गांव की युवती से एकतरफा प्रेम करता था। बुधवार को युवती की तरफ से विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया। तहरीर में कहा गया कि युवक ने मना करने के बावजूद कई बार उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान किया है। युवक के घरवालों का आरोप है कि तहरीर के आधार पर पुलिसकर्मियों ने युवक को फटकार लगाई और उससे पांच लाख रुपये देने अथवा जेल जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे भी युवक को फटकारने लगे। बृहस्पतिवार दोपहर में युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देखकर घरवाले जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शाम को परिजन शव लेकर लौटे और गांव के बाहर सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की है। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर लोग मान गए और शव को देर शाम मिट्टी दे दी गई। एसओ विशुनपुरा राजप्रकाश सिंह का कहना है कि लड़की की तरफ से छेड़खानी की तहरीर मिलने पर पुलिस पूछताछ के लिए मौके पर गई थी। बृहस्पतिवार को युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन पुलिस पर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें