फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानवाधिकार आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Sat, 01 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिगा के मां बनने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक्शन लेते हुए एसपी कुशीनगर से 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस वजह से वह गर्भवती हो गई थी। उसने 27 दिसंबर 2024 को एक बच्ची को जन्म दिया था। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया था, आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। इस पर एनएचआरसी ने मामला रजिस्टर्ड कर लिया और शुक्रवार को आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लाॅ) ब्रिजवीर सिंह ने जारी आदेश में एसपी कुशीनगर से 72 घंटे में प्रकरण के सभी पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसकी काॅपी डीजीपी उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। एनएचआरसी ने कुशीनगर के एस से 72 घंटे में पूरी जानकारी तलब की है। पीड़िता व बच्ची को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें