पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए श्रद्धालुओं के भगदड़ के बाद लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन मेला में ढूंढ़ने के बाद भी कोई खबर न होने से सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर तलाशने में मदद करने की गुहार लगा रहे हैं।
महाकुंभ में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़े पैमाने पर निजी साधनों से श्रद्धालु स्नान करने गए हैं। बुधवार को मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने की घटना के बाद से कुंभ गए लोगों के परिवार के लोग उसी दिन से अपनों के कुशलता को लेकर परेशान हैं। वहीं साथ गए लोगों से अपनों के लापता होने की जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। लक्ष्मीपुर गांव की पानमती देवी गांव के लोगों के साथ संगम स्नान करने गईं थीं। उनके पुत्र अंकित शर्मा ने बताया कि भगदड़ मचने के बाद से मां का पता नहीं चल पाया है। साथ गए लोगों से उनकी जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं।
खजुरी बाजार के दयानंद मिश्र अपनी पत्नी अत्रवास देवी को साथ लेकर कुंभ गए थे।